मध्य प्रदेश
घनश्याम कलोसिया बने अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष
सिलवानी। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के प्रांत अध्यक्ष चौधरी ओ.पी. गोदिया (तामोट) ने सिलवानी नगर के युवा समाजसेवी घनश्याम कलोसिया को अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
घनश्याम कलोसिया को अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर इष्ट मित्रों, शुभचिंतको ने बधाई देते हुए बरिष्ठ पदाधिकारियो के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में मनोज डागौर, दीपक डागौर, द्वारका प्रसाद सिहोते, गंगाराम, संजीव कलोसिया राकेश, कमलेश, सुरेंद्र, नरेंद्र कलोसिया, घनश्याम कलोसिया, नारायण, बाबूलाल पारोचे, विनोद श्याम लाल खरे आदि प्रमुख है।



