क्राइम

अवैध शराब जप्त, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायसेन। शासन के निर्देशानुसार कच्ची शराब एवं अवैध शराब बनाने वाले/विक्रय करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में कच्ची शराब, अवैध शराब बनाने वाले/विक्रय करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
14.मार्च 2022 को थाना बाडी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक बोलेरो वाहन क्रमांक बीआर-26-ई-7306 में अवैध शराब का अवैध परिवहन कर बरेली की ओर जा रही है। सूचना पर बाडी पुलिस द्वारा सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए पारतलाई जोड के पास बरेली रोड पर उक्त बोलेरो वाहन को रोककर चैक किया गया। गाडी के अंदर वाहन चालक प्रद्युम्न ठाकुर, सुनील गुर्जर एवं हरभजन लोधी बैठे पाये गये। वाहन को चैक करने पर उसमें अवैध रूप से देशी एवं अंग्रेजी शराब जिसमें 500 क्वाटर सफेद प्लेन शराब (10 कार्टून) मात्रा 90 लीटर कुल कीमती 35000/-रुपये, 240 क्वाटर लाल मसाला शराब (05 कार्टून) मात्रा 43.200 लीटर कीमती 26,400/-रुपये, 50 क्वाटर गोवा शराब (1कार्टून) मात्रा 9 लीटर कीमती 6,500/- रुपये, 48 क्वाटर मेकडबेल रम शराब (1कार्टून) मात्रा 8.640 लीटर कीमती 8,160/-रुपये, 24 क्वाटर मेकडबेल विस्की मात्रा 4.320 लीटर कीमती 5,640/-रुपये, 24 पावर बियर (2 कार्टून) मात्रा 15.600 लीटर कीमती 4,080/-रुपये, 12 किंगफिसर बीयर (1कार्टून) मात्रा 7.800 लीटर कीमती 2,700/- रुपये, 24 हंटर बियर (2 कार्टून) मात्रा 15.600 लीटर कीमती 5,400/-रुपये, 12 लिमोंट बीयर (1 कार्टून) मात्रा 7.800 लीटर कीमती 2040/- रुपये, कुल शराब 201 लीटर 96 मिली कुल कीमती 95,920 रुपये भरी पायी गयी। पुलिस द्वारा उक्त अवैध शराब एवं बोलेरो वाहन क्रमांक बीआर-26-ई-7306 को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना बाडी में आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी 1-प्रद्युम्न ठाकुर पुत्र सुरजन सिंह ठाकुर उम्र 21 साल निवासी किशनपुर, थाना भारकच्छ, हाल बकतरा रोड बाडी, 2 सुनील गुर्जर पुत्र पर्वत सिंह गुर्जर उम्र 22 साल निवासी पठार कासीया, थाना नूरगंज, 3 हरभजन लोधी आत्मज मिहीलाल लोधी उम्र 34 साल निवासी ग्राम थावरी, थाना केसली, जिला सागर हाल बकतरा रोड बाडी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बाडी निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, सउनि रमेश खंडाग्रे, प्र.आर. 614 महेश, आर. 771 पिंकुज, आर. 58 संजय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button