पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया नहर में पानी छोड़ कर शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद क्षेत्र के वार्ड चाँदवड के ग्राम बेरखेड़ी जोरावर में 4 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से बने बांध का नहरों में पानी छोड़कर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने शुभारंभ किया। बांध निर्माण और नहर बनने से क्षेत्र के किसानों की कृषि भूमि सिंचित होने से हर्ष व्याप्त है।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सरपंच संघ अध्यक्ष भगवान सिंह सोलंकी, जनपद सदस्य वीरू यादव, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ रवि शर्मा, पत्रकार बिट्टू यादव, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, लक्ष्मी महाराज, संदीप यादव सोठिया, ऊमरखोह सरपंच महाराज सिंह लोधी, पलोहा सरपंच मनोज मीणा, फतेहपुर सरपंच प्रतिनिधि भगवानदास, चांदबड सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम अहिरवार, बेरखेड़ी सरपंच नंदकिशोर अहिरवार, पप्पू पटेल, मनोज यादव, शिवशंकर यादव, लखन गुर्जर, मानसिंह यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सरपंच गण ग्रामीण और किसान भाई शामिल हुए।
अंत में आभार प्रदर्शन जनपद सदस्य वीरू यादव द्वारा व्यक्त किया गया।



