
Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🔮 रंगों से ग्रहण तक ! जानें मार्च 2026 में कब-कब पड़ेंगे बड़े व्रत और त्योहार……
👉🏼 फरवरी 2026 समाप्त होने के बाद मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है और यह माह भी धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्ष के तीसरे महीने में अनेक प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाएंगे। जनवरी और फरवरी की तरह मार्च भी उत्सवों और आध्यात्मिक अवसरों से भरपूर रहेगा। इस दौरान होली, भाई दूज, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाएंगे। साथ ही इसी माह में चंद्र ग्रहण भी पड़ने वाला है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जाता है। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, मार्च 2026 की शुरुआत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से होगी, जबकि यह माह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि तक रहेगा। ऐसे में मार्च में धार्मिक अनुष्ठानों, पर्व-त्योहारों और ग्रहों के महत्वपूर्ण गोचर का विशेष महत्व रहेगा।
🧾 मार्च 2026 व्रत-त्योहार
🔱 01 मार्च 2026, रविवार- प्रदोष व्रत (रवि)* 🧿 02 मार्च 2026, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चौदस*
🔥 03 मार्च 2026, मंगलवार- होलिका दहन (छोटी होली), वसंत पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, चंद्र ग्रहण और फाल्गुन पूर्णिमा* 04 मार्च 2026, बुधवार- होली और चैत्र महीने का आरंभ*
🎗️ 05 मार्च 2026, गुरुवार- भाई दूज* 🐀 06 मार्च 2026, शुक्रवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी*
🧫 08 मार्च 2026, रविवार- रंग पंचमी* 👸🏻 10 मार्च 2026, मंगलवार- शीतला सप्तमी*
🍚 11 मार्च 2026, बुधवार- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी (मासिक) और कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)* 🦁 15 मार्च 2026, रविवार- कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी और मीन संक्रांति*
⚜️ 16 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत (सोम)* 🔱 17 मार्च 2026, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि*
🌚 18 मार्च 2026, बुधवार- दर्श अमावस्या* 👣 19 मार्च 2026, गुरुवार- युगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि 🥥 चैत्र नवरात्रि 19 मार्च को घटनस्थापना मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होगी. इसमें पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से लेकर 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. वहीं दूसरा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.
🌝 *20 मार्च 2026, शुक्रवार- वसंत सम्पात, झूलेलाल जयंती और चंद्र दर्शन 🐋 *_21 मार्च 2026, शनिवार- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा और गणगौर 🐚 *_22 मार्च 2026, रविवार- वासुदेव चतुर्थी 🎎 *_23 मार्च 2026, सोमवार- लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई और शहीद दिवस ☀️ *_24 मार्च 2026, मंगलवार- संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत और यमुना छठ ✨ 26 मार्च 2026, गुरुवार- महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी और राम नवमी 🏹 *_27 मार्च 2026, शुक्रवार- राम नवमी (इस्कॉन) और स्वामीनारायण जयंती 🚩 *_29 मार्च 2026, रविवार- कामदा एकादशी और वामन द्वादशी 🤴🏻 *_30 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल) और महावीर जयंती ☄️ मार्च 2026 ग्रह गोचर लिस्ट_
💫 *_02 मार्च 2026, सोमवार को सुबह 01:01 मिनट पर शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश (गोचर) होगा.
🌞 *_15 मार्च 2026, रविवार को सुबह 01:08 मिनट पर सूर्य ग्रह का मीन राशि में प्रवेश (गोचर) होगा.
🪐 *_26 मार्च 2026, बृहस्पतिवार को सुबह 05:13 मिनट पर शुक्र ग्रह का मेष राशि में प्रवेश (गोचर) होगा.



