भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरुस्कार वितरित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गायत्री परिवार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विगत दिनों आयोजित की गई थी जिसके परीक्षा परिणाम मंगलवार को महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में घोषित कर चयनित छात्राओं को संस्था प्राचार्य आर जी कुर्मी, दशरथ सिंह ठाकुर शिक्षक, अवधनारायण साहू रिटायर्ड प्राचार्य के कर कमलों से नगद राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
पुरस्कार पाने वाली छात्राओं में कक्षा 12 वी से जिला स्तर पर लायबा बी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरस्कार के रुप में 300 रूपए नगद एवं प्रमाण पत्र, निधि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 200 रूपए नगद , तहसील स्तर पर कक्षा 11 वी से राधिका वेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 200 रूपए नगद, शीतल दांगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 150 रूपए नगद , कक्षा 12 वी से तहसील स्तर पर पलक श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिन्हे़ 150 रूपए नगद, रक्षा ठाकुर ने तृतीय स्थान पाने पर 100 रूपए नगद सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
शाला प्राचार्य आरजी कुर्मी सहित सहयोगी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर तहसील एवं जिला सह समन्वयक दशरथ सिंह ठाकुर शिक्षक व अवधनारायण साहू रिटायर्ड प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया।



