मध्य प्रदेश

पंडित मनु मिश्रा के जन्म दिवस पर जिला चिकित्सालय में किया फल वितरण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नगर पालिका दमोह के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कॉग्रेस नेता पंडित मनु मिश्रा के जन्म दिवस के अवसर पर उनके शुभचिंतकों द्वारा जिला चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पंडित मनु मिश्रा के सुपुत्र शांतनु मिश्रा ने बताया कि आज मेरे पूज्य पिताजी पंडित मनु मिश्रा का जन्म दिवस है इसी उपलक्ष्य पर जिला चिकित्सालय दमोह में इलाजरत मरीजों को फल वितरित किए हैं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की साथ ही उनका आशीर्वाद और सहयोग अपने पूज्य पिताजी को मिलता रहे।
इस अवसर भूपेंद्र अजवानी, शांतनु मिश्रा, अजय जाटव, सतीश शर्मा, शिवेंद्र तिवारी, मानक राय, विजय करमरकर, उमेश राय, सूर्या ठाकुर, अनुज ठाकुर, शुभम मिश्रा, हिमांशु मिश्रा सहित शुभचिंतकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button