कांग्रेस पार्टी द्वारा घर चलो घर-घर चलो अभियान 1 फरवरी से : कविंद्र रघुवंशी
सिलवानी। कांग्रेस पार्टी द्वारा घर चलो घर-घर चलो अभियान की तर्ज पर कांग्रेस ने बूथ चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कविंद्र रघुवंशी की अगुवाई में हुई बैठक का आयोजन सिलवानी में रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में किया गया।
कांग्रेस के द्वारा घर चलो घर घर चलो अभियान की तर्ज पर बूथ चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर गेस्ट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के महामंत्री कविंद्र रघुवंशी की अगुवाई मे कांग्रेश एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे कांग्रेस द्वारा घर चलो घर-घर चलो अभियान की तर्ज पर बूथ चलो अभियान जो कि 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा इसके माध्यम से प्रत्येक विधानसभा में ,अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
उक्ताशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रविंद्र रघुवंशी ने देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा घर चलो घर घर चलो अभियान चालू हो रहा है जिसमें कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में विकास के कार्य गरीबों के लिए किसानों के लिए छोटे व्यापारियों के लिए किये गये थे उनके बारे में जानकारी देंगे। एक दिन में 5 पोलिंग बूथ तक कार्य करने की तैयारी है । यह कार्यक्रम 1 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा, वही भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों का शोषण, दमनकारी नीतियों से अवगत कराया जाऐगा। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार में जमकर भ्रष्टाचार, अवैध उत्खनन, बेरोजगारी की समस्या का उल्लेख किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कविंद्र रघुवंशी, नीलमणि शाह, सन्दीप शर्मा, इमरान खान, मनोज यादव, प्रहलाद रघुवंशी, बिटटू राय, वसीम खा, गुड्डू भाई, मजहर खान, पुनीत समैया, अनिल शुक्ला, अजय पटेल, संदीप रघु, गजेंद्र पटेल, छोटू पटेल,
हरि प्रकाश पटेल, वीरेंद्र रघुवंशी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



