मध्य प्रदेश

पीएम मोदी को रानी दुर्गावती कन्या आदिवासी छात्रावास की छात्रा भावना सिरशाम ने पोस्टकार्ड लिखकर की मन की बात

भाजपा के बैनर तले नेताओं ने हॉस्टल की गरीब छात्रा भावना का किया सम्मान, नेता बोले यह बड़े गौरव की बात है
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रानी दुर्गावती आदिवासी छात्रावास की 10वीं की गरीब छात्रा भावना सिरशाम पिता महेश कुमार कमरौरा साढ़े बारह गांव सुल्तानपुर ने मन की बात कार्यक्रम में पोस्टकार्ड लिखकर अपनी भावनाएँ उजागर की। निश्चित रूप से गरीब छात्रा भावना ने रानी दुर्गावती आदिवासी कन्या छात्रावास गोपालपुर रायसेन का देश, मप्र में नाम रोशन किया। रविवार को इस उपलक्ष्य में भाजपा और सरस्वती विद्या मंदिर रायसेन के बैनर तले रानी दुर्गावती छात्रावास में गरीब छात्रा भावना सिरशाम का हार फ़ूलों से स्वागत कर सम्मान किया है। उसके पोस्टकार्ड को पीएम मोदी ने चयन किया है। छात्रावास की प्राचार्या ममता यादव, युवा मोर्चा नेता राकेश शर्मा, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय ने बताया कि 10 वीं की गरीब होनहार छात्रा भावना सिरशाम ने अपने पोस्टकार्ड में बाल बलिदानी सरिश कुमार के विषय में उनके राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम और भावनाओं को उजागर करते हुए जीवन चरित्र पर न बल्कि निबंध लिखा। वहीँ पोस्टकार्ड को तिरंगे की आउट लाइन से सजावट कर अमर शहीद की वीर गाथा को सजाया। यह रानी दुर्गावती आदिवासी कन्या छात्रावास गोपालपुर में पिछले एक दशक से संचालित है।यहां की गरीब आदिवासी तबके की छात्राओं ने यहां से शिक्षा संस्कार सहित शौर्य पराक्रम प्राप्त कर उच्च पदों तक का सफर पूरा के गरीब किसान, मजदूरों के परिवारों का मान बढ़ाया है। गरीब किसान महेश कुमार की बेटी भावना सिरशाम को हॉस्टल प्राचार्या ममता यादव, युवा मोर्चा नेता राकेश कुमार शर्मा, राकेश तोमर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा लोधी, सुनीता श्रीवास्तव, सुश्री संतोषी इमने ने उनको बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button