क्राइम

24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता

मंडीदीप । मंडीदीप के प्रेमनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या के मामले में मंडीदीप पुलिस ने उल्लेखनीय तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।दिनांक 7 मई 2026 को देर रात प्रेमनगर मंडीदीप में आरोपी मनोज अहिवार ने धारदार कटर/चाकू से युवती मूतिका के गले पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मृतिका की मां को भी आरोपी ने घायल कर दिया और घटना के बाद फरार हो गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराना के निर्देशन में थाना प्रभारी मंडीदीप निरीक्षक रंजीत सराठे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।लगातार मुखबिर सूचना, संदिग्धों से पूछताछ एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने हर पहलू पर तेजी से काम करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मृतिका को पहले से जानता था तथा उसे अपनी दूसरी पत्नी बनाना चाहता था। मृतिका द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपी ने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button