श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर भोले बाबा के दर्शन करने पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । श्री बागेश्वर धाम के महाराज जी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आठवें दिन श्रीराम कथा स्थल से शनिवार शाम बांदकपुर पहुंचे। श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर भोले बाबा के उन्होंने दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। बांदकपुर मंदिर के मैनेजर श्रीराम कृपाल पाठक ने पंडितों के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। इसके बाद सीधे क्रष्णा हाइट दमोह के लिए रवाना हुए। महाराज जी ने मंदिर को लेकर विशेष मीडिया से चर्चा की। इस अवसर पर इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित नवीन नायक, पुजारी पंडित केदारनाथ दुबे भगवान दास मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा मदन मिश्रा प्यूस तिवारी एवं समस्त पुजारी परिवार विशेष रूप से मौजूद रहा। साथी दमोह विधायक अजय टंडन योगेश बाजपेई, रविशंकर पाठक, वीरू नेमा, राजेश पाठक भैयन चौबे श्री राम शुक्ला और भी विशेष जन मौजूद रहे। पुलिस व्यवस्था में एसडीओपी पथरिया आरपी रावत, टीआई हिंडोरिया संधीर चौधरी, चौकी प्रभारी बीएस हजारी, कोतवाली पुलिस और समस्त पुलिस स्टाफ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखा। भारी संख्या में भक्तों की मौजूदगी के बाद भी शांति से बागेश्वर धाम के महाराज जी ने दर्शन किए।



