मध्य प्रदेश
थाना प्रभारी भारत सिंह को दी विदाई
सिलवानी। सिलवानी थाना प्रभारी भारत सिंह का सिलवानी थाने से रायसेन स्थानांतरण होने पर संक्षिप्त समारोह में विदाई दी गई।
भारत सिंह को 8 नवंबर 2022 को सिलवानी थाने का पदभार ग्रहण किया था। और लगातार अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही से अपराधियो में हड़कंप मचा हुआ था। इसके पूर्व वह बम्होरी में पदस्थ रहे। उनके स्थानांतरण होने पर पुलिस स्टाफ द्वारा थाना प्रांगण में शनिवार को संक्षिप्त समारोह में तिलक लगाकर, फूल माला पहनाकर विदाई दी गई। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



