मध्य प्रदेश

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश का सेक्टर कार्यक्रम सम्पन्न

सिलवानी । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सिलवानी की नवांकुर संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन सिलवानी सेक्टर 4 द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विजय सोनी एवं स्कूल के प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में सत्यार्थ फाउंडेशन के सदस्य विजय सोनी ने कहा कि अभ्युदय का अर्थ परिवर्तन होता है। हमे अपने ग्राम में विकास के कार्यो से परिवर्तन लाना है। प्रत्येक घर को नशामुक्त करना है, तभी ग्रामो में संस्कारवान व्यक्ति होंगे।उन्होंने परिवार के लोगो को सप्ताह में 2 दिन संयुक्त रूप से भोजन करने का आह्वान किया। गौमाता की सेवा, नागरिक कर्तव्यों का पालन करने से समाज मे परिवर्तन आएगा।विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के उद्देश्य से आमजन को जोड़ने का प्रयास करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को गति प्रदान करना, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, स्थानीय संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जनजागरूकता लाना है। फिर स्वामी विवेकानंद जी जीवन के बारे में बताया कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने विचारों से भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था सत्यार्थ फाउंडेशन के सदस्य, ग्राम विकास समिति बेगवा कला के सदस्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button