पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर उमरियापान में भव्य जश्न, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मनाई खुशी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान* । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उमरियापान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया । नगर के हृदय स्थल विजय स्तंभ झंडा चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की।
जैसे ही चुनाव परिणामों में भाजपा की बढ़त और जीत की खबरें सामने आईं, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी । भारत माता की जय तथा पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए । माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और अपनी खुशी साझा की । कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, संगठन की मेहनत और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही । सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया ।



