धार्मिक

किंग पार्क सिटी मंडीदीप में सम्पन्न हुआ भव्य दीपयज्ञ

मंडीदीप । युगऋषि वेदमूर्ति पं श्रीराम शर्मा आचार्य के बरिष्ठ मानसपुत्र गायत्री तपोभूमि मथुरा के व्यवस्थापक ईश्वरशरण जी विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां में संलग्न कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने और यज्ञ की सफलता के लिए रविवार को मंडीदीप महायज्ञ कार्यालय मंडीदीप में पधारे। उन्होंने प्रस्तावित विराट 108 कुण्डीय महायज्ञ को महाकाल की युग निर्माण योजना का आधार इकाई बताया और कहा कि गायत्री परिवार के कार्यकर्त्ताओं को समयदान एक युगधर्म के रूप में स्वीकार करते हुए एकजुट होकर प्राणप्रण से जुट जाना चाहिए।
दीपयज्ञ कार्यक्रम का संचालन भोपाल उपजोंन के प्रभारी आर.पी हजारी ने किया।
दीपयज्ञ में गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा के मुख्य प्रब.ट्रस्टी शिवनारायण राजपूत के साथ गजानंद घिघोड़े, पतिराम आजाद, गायत्री शक्ति पीठ भोपाल से रमेश नागर, ओ.पी. विश्वकर्मा, महिला मंडल की प्रमुख हमारी मात्र शक्ति का नेतृत्व कर रही मधु श्रीवास्तव, रायसेन जिला समन्वयक बबली धाकड़ की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित ओबेदुल्लागंज गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टीअरविंद विजयवर्गीय के साथ पूरी टीम इंड्स टाऊन चेतना केंद्र के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं और मंडीदीप के सभी परिजन, किंग पार्क सिटी से स्थानीय परिजन संजय दीक्षित, राजकुमार मिश्रा, शिनोले जी हेमंत गुजरे, सुशील तिवारी और पूरी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
महायज्ञ की तैयारीयों की अध्यतन जानकारी जनसमान्य को देते हुए आभार एवं धन्यवाद महायज्ञ समन्वय समिति के समन्वयक धीरज मनी ने किया।

Related Articles

Back to top button