धार्मिक

संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । संत श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज भरभरा आश्रम की असीम कृपा से उमरियापान स्थित संन्यासी बाबा मंदिर परिसर में दिनांक 5 फरवरी से 13 फरवरी तक भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन कथा का रसपूर्ण वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित नीरज महाराज द्वारा अपने मुखारविंद से किया जा रहा है ।
श्रीराम कथा के मधुर संगीतमय प्रसंगों को सुनने एवं राम भक्ति में लीन होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन प्रतिदिन उपस्थित हो रहे हैं। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, जहाँ जय श्रीराम के उद्घोष से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो रहा है।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर श्रीराम कथा का रसपान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button