सेवा संकल्प अभियान की बाइक रैली का देवरी में भव्य स्वागत

राम मंदिर में हुआ जनसंवाद, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर लगाए 25 पौधे
रिपोर्टर: प्रशांत जोशी
देवरी । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही बाइक रैली गुरुवार को रायसेन जिले की सीमा जमुनिया पहुंची। यहां रैली के स्वागत के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, सांसद दर्शनसिंह चौधरी, तेंदूखेड़ा विधायक मुलायम सिंह पटेल एवं रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमुनिया से बाइक रैली कार्यकर्ताओं के साथ नगर देवरी की ओर रवाना हुई। नगर में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। रैली श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद किया और अभियान के उद्देश्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर की बगिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 25 पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



