मध्य प्रदेश

अतिवृष्टि से बर्वाद हुई फसलो का मुआवजा दें सरकार- मानक पटेल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला किसान कांग्रेस कमेटी के संयुुक्त तत्वाधान में किसानांे की समस्याओं एवं उनकी फसले जो अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई उसको लेकर जिला कलेक्ट्रेड के सामने धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम समस्त कांग्रेसजनों के साथ ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉको के किसानो की उरदा 90 प्रतिशत मुरदा हो गई वहीं सोयाबीन भी 80 प्रतिशत तक बर्बाद हो गया किंतु भाजपा सरकार ने अब तक सर्वे करवाना भी उचित नहीं समझा। आयोजक जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीवान अमरसींग ने कहा कि किसान विचारे भूखे फिर रये और इनके मंत्री रवा रये खीर किसानों की गुंज अभी हमने धरना देकर की है जल्द मांग नहीं मानी गई तो हम जिले के किसानों के साथ विशाल आंदोलन को मजबूर होगें। पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि सीतानगर परियोजना में दमोह विधानसभा क्षेत्र के 33 ग्रामों को शामिल किया जायें जिससे उनको भी सिंचाई का लाभ मिल सकें। लक्ष्मण सींग, रजनी ठाकुर, सुषमा विक्रम सींग, कमला निषाद, तिलक सींग, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, डीपी पटेल, बृजेन्द्र सींग, मंजीत यादव, लाखन सिंह, बबलु भट्ट, परम यादव, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, मुकेश रोहितास, दिनेश रैकवार, गोपाल रैकवार, अशोक ठाकुर, आशुतोष शर्मा, उवेद गौरी, वकील कुरैशी, योगेश पटेल, विनोद पटेल, हेमराज, प्रवेन्द्र चन्द्रकार, अजय जाटव, वीर सिंह, योगेश बाजपेई, मदन सुमन ने भी अपने संबोधन में कहा कि पीएम सीएम के लिये तो अब लोग कहने लगे है इनका ऐसा कोई सगा नहीं जिनको उन्होनें ठगा नहीं कोई विभाग नहीं है चाहे रेल हो या बिजली सबका निजीकरण कर दिया अब दमोह के मेडिकल कॉलेज का भी निजीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर तेन्दुखेड़ा से नीलेश यादव, कृष्णा यादव, मोहन सींग, जबेरा से अखिलेश सोनी पथरिया से रत्नेश सोनी, पिंकी दुबे, पीर अली, अंगद प्यासी, हटा से योगेश सराफ नोहटा से संतोष रजक, नीलश ठाकुर सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button