दो चरणों का एफ एल एन शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। भारत सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रम में मप्र शासन द्वारा बच्चों के सर्वाग्रीण विकास हेतु बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को प्राप्त करने के साथ बच्चों एवं स्वयं को कर्मयोगी बनाने नैतिक मूल्यों नैतिकता सत्य निष्ठा ईमानदारी का भाव पैदा करने एवं डिजिटल माध्यमों से जुड़ते हुए नई नई तकनीक के माध्यम से सीखने सिखाने की लर्निग सामग्री का एवं एआई के बेहतर उपयोग कर विभिन्न भाषायी कौशलों, गतिविधियों को प्राप्त कर बच्चों को समझ के साथ गुणवक्ता युक्त शिक्षा प्राप्त करने हेतु राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेश एवं कलेक्टर कटनी के निर्देशन पर जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा की समस्त प्राथमिक शालाओं में कक्षा पहली दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों एवं जनशिक्षकों को चरणों मै मास्टर ट्रेनर सूर्यकांत त्रिपाठी, कमोद चौधरी, पुष्पलता चौबे, अर्चना झारिया, राजीव काछी, संजय हल्द्कार द्वारा हिंदी गणित अंग्रेजी के तय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया गया ।
प्रशिक्षण प्रभारी गणेश महोबिया ने जानकारी में बताया कि दो चरणों के प्रशिक्षण में विकास खंड की 217 प्राथमिक शालाओं के कक्षा पहली एवं दूसरी कक्षा पढ़ाने वाले 217 शिक्षकों एवं 17 जनशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया ।
प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी ढीमरखेड़ा अभय जैन,डाइट व्याख्याता राजेंद्र असाटी,बीआरसीसी प्रेम कोरी, बीएसी हेमंत समाल, सतेंद्र गौतम,के के पटेल भी प्रशिक्षण स्थल मॉडल हायर सेकेंड्री विद्यालय ढीमरखेड़ा पहुंच राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल की अपेक्षाओं, लक्ष्यों को समय सीमा में प्राप्त करने हेतु अपने अपने सुझाव एवं निर्देश प्रदान किये ।



