मॉ वेयर हाउस धान खरीदो केंद्र में भारी लापरवाही

किसानों लगाएं 50 प्रति कुंटल कमीशन लेने का आरोप
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के जबेरा जनपद क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र सिमरी मौसीपुरा मां बेयर हाउस से की जा रही है खरीदी केंद्र क्रमांक 1 जिसके प्रभारी कलू सिंह लोधी समिति मैनेजर के द्वारा के द्वारा धान तुलाई में 41 किलो 200 की तौल की जा रही है एवं ₹20 कुंतल के हिसाब से तुलाई ली जा रही है किसान परेशान 5 -6 दिन खरीदी केन्द्रों रुकना पड़ा रहा है। किसानो कहा ने जो किसान या व्यापारी ₹50 कुंतल के हिसाब से कमीशन देता है तो तुरंत तुलाई की जाती है । इसी में खरीदी केन्द्र क्रमांक 2 में प्रभारी दीपक जैन के द्वारा भी 41किलो 200 ग्राम एवं 41 किलो 300 ग्राम धान की तोल की जा रही हैं किसान महुआखेड़ा के अभिनय गर्ग बड़गवा के कोमलसिंह हरदुआ भूपत सिंह केरसिंह आदि किसानों ने बताया कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है ₹20 कुंतल के हिसाब से तुलाई ली जा रही है जबकि शासन के द्वारा तोल निशुल्क की जाती है अगर जल्दी धान तुलवाना है तो ₹50 कुंटल के हिसाब कमीशन देना पड़ता है धान की तुलाई जल्दी तोल की जाती है। केंद्रों में 41 किलो 200 ग्राम की तोल की जा रही है किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने कलेक्टर महोदय मांग की है दोनों केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाए एवं नियम अनुसार खरीदी करवाई जाए जिससे किसानों का शोषण ना हो।



