खुशी -खुशी 7 वी बार किया रक्तदान
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जीना उसका जीना है, जो औरों को जीवन देता है , कोटेशन को आत्मसात करने वाले साहसी युवक द्वारा आज सातवी बार रक्तदान किया।
मानवसेवा के लिए समर्पित समाजसेवी युवक राजकुमार दांगी खुशी -खुशी रक्तदान करते हैं और अपने युवा साथियों सहित अन्य लोगों को भी मानवसेवा के लिए रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।
रक्तदाता राजकुमार दांगी का कहना है कि ईश्वर ने मानव योनि में जन्म दिया है तो मानवता ही हमारा धर्म और मानवसेवा हमारा कर्म है और सभी का होना चाहिए।
सब दानों में सबसे बड़ा दान केवल रक्तदान है , जिससे किसी ना किसी मानव की जान बच सकती है और हमें तो रक्तदान करते समय ये खुशी होती है कि हम भी किसी की जान बचाकर महान बन सकते हैं। यदि हमारे जिस्म की एक-एक बूंद किसी के काम आ जाए तो उससे बड़ा कोई धर्म और कर्म नहीं है।
आज वो सातवीं बार रक्तदान करते हुए गर्वित है कि हमें भी ईश्वर ने किसी की जान बचाने का बड़ा काम देकर हम पर उपकार किया है। आप सभी भी ईश्वर की दया के पात्र बने।



