कृषि
मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी अब 5 अगस्त तक, सरकार ने बढ़ाई तारीख

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु जारी उपार्जन नीति में उपार्जन हेतु नियत अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 थी इसमे वृद्धि कर मूंग एवं उड़द के उपार्जन तिथि 5 अगस्त 2024 बढ़ाई गई है। साथ ही कृषक को स्लॉट बुकिंग की सुविधा 1 दिवस 1 अगस्त 2024 को प्रदाय की गई है। उपार्जन हेतु शनिवार एवं रविवार दोनो दिवसों में ई-उपार्जन पोर्टल को खरीदी हेतु चालू रखने का निर्णय लिया गया है।




