खेल

अभाविप ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर किया पुरुष्कृत

सिलवानी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मां शारदा सीबीएसई स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीडा प्रमुख आशीष दीक्षित ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाए एवं खेल संबंधी जानकारी दी गई । राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी नगर अध्यक्ष अनिल साहू ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जादुई खेल से भारत का नाम रोशन किया और हॉकी में भारत को एक विशिष्ठ पहचान दिलाई। नगर मंत्री ओम सोनी ने बताया कि खेल में प्रथम आने वाले छात्र एवं छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । छात्र एवं छात्राओं ने कबड्डी खो खो राशारसी में बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्राचार्य मदन रघुवंशी एवं परिषद के कार्यकर्ता द्वारा शील्ड देकर छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य मदन रघुवंशी, अनिल साहू, ओम सोनी, क्रीडा प्रमुख आशीष दीक्षित, आकाश साहू, दीपेश गोस्वामी, वरुण मेहरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button