मध्य प्रदेशहेल्थ

सिलौंडी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 624 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण व निशुल्क दवा वितरण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। डॉक्टर प्रताप भान राय की स्मृति में जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय के विशेष सहयोग से सिलौड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जबलपुर से सुविधा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. बालकृष्ण डांग, डॉ. समीर मेहरा, डॉ. अनुराधा डांग, डॉ. पलक डांग मेहरा, डॉ. कान्ता खरे, डॉ. जे.डी. अरोरा, डॉ. अवनीत जैन, डॉ. समीर अग्रवाल, डॉ. आर. बाधनारे के द्वारा 624 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको निशुल्क दवा का वितरण किया । 56 मरीजों का एक्स रे, खून की जांच, ईसीजी जांच भी किया गया है। सिलौंडी क्षेत्र में पहली बार एक ही छत के पीछे मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ तुरंत जांच के बाद रिपोर्ट आने पर दवा का वितरण किया गया ।

Related Articles

Back to top button