मृत अवस्था में मिली युवती, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रिपोर्टर : आशीष रजक
उदयपुरा । उदयपुरा थाना अंतर्गत प्रियंका मालवीय ( राय) निवासी कटनी मृत अवस्था में मिली। प्रियंका मालवीय के पति बृजेंद्र मालवीय ने एक्सीडेंट होने की बात कही। वही मृतिका प्रियंका मालवीय की मां बहन और भाई ने प्रियंका के पति बृजेंद्र मालवीय पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टि में यही प्रतीत होता है कि प्रियंका मालवीय की हत्या बड़े ही सोची बिचारी प्लानिंग के तहत की गई है। मृतिका के परिजनों के अनुसार पति बृजेंद्र मालवीय और उनके ड्राइवर के द्वारा इस हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस पूरे मामले पर उदयपुरा थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा अपनी पूरी पैनी नजर रखे हुए हैं एवं मृतिका के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। मृतिका प्रियंका मालवीय का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा में पोस्टमार्टम हेतु रखा हुआ है।
प्रियंका मालवीय राय निवासी कटनी की शादी बृजेंद्र मालवीय निवासी इटारसी के साथ लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के 6 माह बाद से ही बृजेंद्र मालवीय दहेज के लिए प्रियंका मालवीय को प्रताड़ित करने लगा। बृजेंद्र मालवीय के खिलाफ प्रताड़ना सहित कई मामले कोर्ट में विचाराधीन है।



