मध्य प्रदेश
हिंदू युवा सेवादल ने किया स्वागत सम्मान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्री गणेश विसर्जन चल समारोह में हिंदू युवा सेवा दल के तत्वाधान में सभी झांकियों एवं हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी समस्त वरिष्ठ नागरिको का सम्मान किया गया।
अखाड़े की उस्ताद खलीफाओं का भी सम्मान किया गया सभी को फूल मालाएं पहना कर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच यह स्वागत कार्यक्रम पुराना बस स्टैंड पर आयोजित हुआ।



