धार्मिक

रात्रि 11:26 से शुरू हुआ होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, श्रद्धा सद्भावना के साथ लोगों ने किया होलिका दहन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। 13 मार्च 2025 दिन गुरुवार की रात्रि 11: 26 से लेकर अगले दिन शुक्रवार की दोपहर 12:26 बजे भद्रा में होलिका दहन शुरू किया गया। देखा जाय तो फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। जिसे छोटी होली भी कहते हैं। इस वर्ष 13 मार्च 2025 पड़ने वाली होलिका पूरे भारत में होलिका दहन किया जा रहा है। यह दिन मुख्य रूप से सामाजिक एकता, रिश्तों में प्यार और सभी तरह की बुराइयों को समाप्त करने के लिए माना जाता है। साथ ही इस दिन जगह-जगह होलिका दहन का भव्य आयोजन होता है। अपने अपने क्षेत्रों में सभी सुख-समृद्धि और घर की बरकत के लिए पूजा-पाठ भी करते हैं। इस दौरान होलिका के चारों ओर कच्चे सूत को सात बार परिक्रमा करते हुए लपेटा जाता है, जो नौ ग्रहों को शांत करने के लिए होता है। इसके बाद सभी शाम के समय एकजुट होकर होलिका का दहन करते हैं, जिसे शास्त्रों में बुराई की अच्छाई पर जीत कहा गया है। परंतु इस बार होलिका दहन पर सुबह से ही भद्रा का साया बना हुआ है। अब सवाल यह है कि होलिका दहन कब और किस मुहूर्त में किया जाएगा ? ऐसे में आइए इस लेख के माध्यम से शहर के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त जान लेते हैं।
होलिका दहन भद्रा का समय
पंचांग के अनुसार होलिका दहन सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा रहेगी। उसके बाद होलिका दहन का कार्य शुरू किया जाएगा।
ग्रामीण आंचलों में विधिविधान के साथ होलिका दहन की शुरुआत हो गई थीं। जिसे अलग अलग जगहों में देर रात्रि से लेकर सुबह 4 बजे तक जारी रहा।
सिहोरा नगर के वार्ड क्रमांक एक में रखी गई होलिका प्रतिमा को वार्ड वासियों ने रात्रि 12:10 पर होलिका दहन का शुभारम्भ कार्य किया। सत्य की जीत असत्य की हार के साथ पांच दिवसीय रंगों का त्योहार होली पर्व मनाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button