मध्य प्रदेश

21वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए मैडल, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

नरेन्द्र मोदी विचार मंच महिला शाखा द्वारा विभिन्न जनों का किया सम्मान
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर में नरेंद्र मोदी विचार मंच के 21 वें स्थापना दिवस पर मिशन न्यू इंडिया कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मंजू श्याम सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में 21 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश महामंत्री एकता अश्वनी तिवारी एवं प्रदेश प्रवक्ता सुंधा उपाध्याय महिला शाखा सिहोरा द्वारा बी.डी. हाई स्कूल, सिहोरा में 21 जून 2025 को उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी प्रशासनिक जन, कर्मचारीगण एवं पत्रकार, सफाई कर्मचारी का मैडल, सम्मान पत्र देकर किया गया।
एकता अश्वनी तिवारी
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि नरेन्द्र मोदी विचार मंच का यह 21वां स्थापना दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी जनों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया हैं।
ये भव्य कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष मंजू श्याम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री महिला शाखा एकता अश्वनी तिवारी एवं प्रदेश प्रवक्ता सुधा उपाध्याय सिहोरा की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संतोष बड़कड़े, बीडी हाई स्कूल के प्रभारी अशोक उपाध्याय, एसडीएम रूपेश सिंघाई , मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ओझा, मनीष श्रीवास पत्रकार, शिक्षक गण, कर्मचारी अन्य उपस्थित लोगों का सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button