अक्षरनंदन विद्यालय में मानवाधिकार बाल विवाह रोकने सेमिनार का आयोजन

समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अक्षरनंदन विद्यालय नई बस्ती में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में मानवाधिकार एवं बाल विवाह रोकने सेमिनार कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता दादा एसडी चतुर्वेदी एंव अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास अधीक्षक एके मेहरा एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या माधवी पांडेय सहित विशिष्ट अतिथ्य ताइक्वांडो ब्लैक बैल्ट गोल्ड मेडलिस्ट जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय, मानवाधिकार एंव सामाजिक न्याय आयोग मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरस्वती सोनी, बीजेपी विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक एडवोकेट शिखा पांडेय, विश्व मानवाधिकार संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ आरएस साहू, आध्यात्मिक चेतना मंच अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश भौमिया सहित अतिथियों द्वारा मां भारतीय के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत अक्षरनंदन विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा रोली तिलक व बैंच लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजिका समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने किया। सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति मध्यप्रदेश कटनी एंव मानवाधिकार एंव सामाजिक न्याय आयोग दोनों के संयुक्त तत्वावधान पर विशेष महिलाओ को अपने अधिकार और कर्तव्य के साथ ही बाल विवाह रोकने हेतु सेमिनार आयोजित हुआ। वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता दादा एसडी चतुवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे भारतीय संविधान को बच्चों के जीवन मे कक्षा एक से ही छोटी छोटी महत्वपूर्ण जानकारी देकर अधिकार एंव कर्तव्य पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताइक्वांडो ब्लैक बैल्ट गोल्ड मेडलिस्ट मांडवी पांडेय ने बच्चों को अपना जीवन सुरक्षित करने प्रेरित किया, विद्यालय प्राचार्या माधवी पांडेय ने इस मानवाधिकार जनहितार्थ सामाजिक विकास व महिलाओ के अपने अधिकार एंव कर्तव्य के साथ ही बाल विवाह रोकने हेतु सार्थक पहल की। कार्यक्रम मे मंचासीन मुख्य अतिथि देवतुल्य वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता दादा एसडी चतुवेदी का सम्मान अंगवस्त्र श्रीफल, कलम एंव स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया साथ ही समस्त सम्मानित अतिथिगणों को कलम और स्मृति प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी वक्ताओं ने एक से बढ़कर एक नई दिशा व दशा पर विशेष सेमिनार आयोजित कार्यक्रम मे बाल विवाह रोकने और महिलाओ के अधिकार एंव कर्तव्य पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि हम इंसान होकर इंसान से प्रेम स्नेह नही करते तो ईश्वर से क्या-कुछ प्रेम स्नेह करेगे सबसे पहले आप एक अच्छे इंसान बनो और मानवता जनहितार्थ सामाजिक विकास व्यवस्था पर बदलाव लाने और बाल विवाह जैसे कुरीतियों पर अंकुश लगाने हेतु सार्थक पहल करे। कार्यक्रम मे अक्षरनंदन विद्यालय डायरेक्टर अंनत पांडेय सहित कुलदीप पांडेय एंव सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति उपाध्यक्ष राकेश सैनी, विज्ञान ज्ञान समिति सोनू शर्मा, अनिल यादव, समस्त अक्षरनंदन विद्यालय की शिक्षिकाओं का सहयोग प्रदान किया गया।


