मध्य प्रदेश
हंड्रेड डायल के ड्राइवर की साइलेंट अटैक से मौत
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । रायसेन जिले के बरेली पुलिस थाने में हंड्रेड डायल वाहन के चालक मनमोदसिंह लोधी निवासी रोड़ा बम्होरी थाना देवरी उम्र 40 वर्ष की साइलेंट अटैक से हुई मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनमोद सिंह लोधी अपनी ड्यूटी पूरी कर बरेली से कैपिटल बस से अपने गांव आ रहे थे इसी बीच उदयपुरा में बस मे उनको अचानक दर्द हुआ, बस कंडक्टर ने इसकी सूचना उदयपुरा थाने को दी। तुरंत ही थाना प्रभारी एवं स्टाफ मौके पर पहुंचा और जगदीश सिंह लोधी को उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।



