धार्मिक

108 रामायण पाठ का आयोजन 4 जनवरी से

सिलवानी । श्री बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की बागेश्वर से ओरछा तक हिंदू एकता पदयात्रा एवं श्री बागेश्वर सरकार सन्यासी बाबा की मनोकामना सफलता पूर्वक पूर्ण के उपलक्ष्य में जो इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाए ऐसे श्रद्धालुओं के लिए ग्राम चंदन पिपलिया में ग्राम वासी, क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री रामचरित मानस अखंड रामायण पाठ का संत समाज के सानिध्य में आयोजन किया जा रहा है।
दो दिवसीय आयोजन 4 जनवरी 2025 से शनिवार 5 जनवरी 2025 रविवार को पूर्ण होगा। इस दौरान दोनों दिवस भंडारा आयोजन रहेगा।
आयोजक समिति ने बताया कि कार्यक्रम श्री नर्मदा पैलेस चंदन पिपलिया में किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button