क्राइम
विधायक के पोते को पुलिस ने किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

सिलवानी । सिलवानी बेगमगंज विधायक देवेन्द्र पटेल के पोते को पुलिस ने छिंदवाड़ा के तामिया से किया बरामद।
अपहरण के तीनो आरोपियों सहित मासूम बच्चे को किया बरामद।
मासूम दिव्यम का कल सुबह घर के बाहर से हुआ था अपहरण।
तीन आरोपियों ने किया था बेगमगंज के ग्राम पलोहा से अपहरण।
पुलिस ने तीनो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार।
पुलिस ने एक आरोपी को बेगमगंज से तो दो आरोपियों को बच्चे के साथ तामिया से किया गिरफ्तार।
महज़ कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने अपहरण की गुत्थी सुलझाई।
तीन थानों की पुलिस कर रही थी दिव्यम की तलाश।
कुछ ही देर में पुलिस दिव्यम को लेकर पहुँचने बाली है ग्राम पलोहा।



