हर समाज में जब हम लोगों का दिल जीत लेंगे तभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनेंगे: दीपनारायण सिंह यादव

पलेरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन
रिपोर्टर: मनीष यादव
पलेरा । पलेरा के मंडी प्रांगण में हर वर्ष की भांति सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भव्य शोभा यात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, जगदीश यादव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रदेश अध्यक्ष रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने समाज में फैली कुरीतियों, रूढ़िवादिताओ, और नशा, परंपराओं, पाखंडबाद, आपस में वैमनस्य, मनमुटाव अंकुश लगाने की बात कही है। साथ ही हर समाज के साथ भाईचारे से रहने का संदेश दिया है पीड़ित वंचित शोषित अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही है। भगवान श्री कृष्ण के पद चिन्हों और उनके द्वारा श्रीमद् भागवत गीता में दिए गए ज्ञान के आधार पर लोगों को अपने जीवन में उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचार, अन्याय, असत्य के खिलाफ खड़े हो गए महाभारत जैसे महायुद्ध में पांडवों का साथ दिया। भगवान श्री कृष्ण के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए शोषित वंचित पीड़ित लोगों के साथ हमेशा खड़े रहना चाहिए। भगवान ने हर व्यक्ति को किसी न किसी क्षेत्र में दक्ष बनाया है और उत्तम बुद्धि दी है जब हम लोग हर समाज हर वर्ग का दिल जीत लेंगे तो अपने आप ही हर समाज हर वर्ग संगठित होकर आपको और आपके समाज से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बना कर देंगे हर समाज में अपनी छवि स्वच्छ बनाएं शोषित वंचित की परेशानियों में मदद करें। हमारा समाज अधिकांश अत्याचार अन्याय लिए बदनाम होता रहा है। भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में लोगों को उतारने की आवश्यकता है श्री कृष्ण जन्मोत्सव जैसे सामाजिक कार्यक्रम अक्सर समाज में होते रहना चाहिए जिससे लोगों में भाईचारे की भावना पैदा होती अंत में उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह यादव पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक अजय यादव, महेश यादव जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जतारा, भईयन यादव टीकमगढ, इंजी. पुष्पेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य, बृजेंद्र यादव वीरपुरा जिला अध्यक्ष यादव महासभा, युवा यादव महासभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गायक बलराम यादव ने लोकगीत, बुंदेली गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में टीमों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



