रायसेन में फिर बदले मौसम के तेवर 5 डिग्री तक एक ही दिन में लुढ़का पारा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर सहित जिलेभर में चार दिन की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट बादल ली है। सोमवार को सुबह से ही सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है।दिन भर चली ठंडी हवाओं के साथ ही तापमान में 5 डिग्री की गिरावट हो गई। इससे एक बार फिर ठंडक बढ़ गयी है। शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री के बाद रात को इसमें और गिरावट हुई।
मौसम वैज्ञानिकों डॉ एसएस तोमर के मुताबिक रायसेन जिले में ठंड के तेवर और बढ़ सकते हैं और ये अगले एक दो दिन तक प्रभावी रह सकतें हैं। जिले में यह स्थिति पश्चिमी विक्षाेभ के चलते निर्मित हो रही है। मौसम विभाग ने इसे लेकर पिछले 31 जनवरी को ही एलर्ट किया था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. तोमर ने बताया की हिमपात की लहर और बर्फबारी के कारण यह हालात बने हुए हैं। वहीं, दिन का तापमान भी 22.7 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंड बढने से शाम के समय लोग जगह-जगह ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। वहीं रात को इसमें और अधिक बढ़ोतरी हो गयी। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिन तक ठंड इसी तरह रहने की संभावना जताई है।



