रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान पर हुए उनके जीवन चरित्र की झांकी का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया था और 20 मार्च 1858 को अपने प्राणों की आहुति दे दी।और उनके 167 वें बलिदान के अवसर पर जबेरा विधानसभा के ग्राम नोहटा में अवंतीबाई जी की मूर्ति स्थल पर उनके जीवंत आधारित नाट्य का आयोजन हुआ।जिसमें उपस्थिति जनों ने सर्वप्रथम मूर्ति पर माल्यार्पण किया और फिर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लोधी क्षत्रिय समाज दमोह जिला अध्यक्ष भाव सिंह लोधी ने दीपप्रज्वल कर कहां कि रानी किसी एक समाज की नहीं बल्कि सर्व समाज कि है और उन्होंने देश समाज और राष्ट्र हित के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है।इस अवसर पर मुख्य रूप समाज के वरिष्ठ उमराव सिंह, लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, खड़क सींग आदिवासी, पूर्व विधायक पीएल तंतुवाय, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष तेंदूखेड़ा सुरेश जैन, एकता सिंह, हेमंत ठाकुर,अरविंद सिंह, राजकुमार सिंह, एवं अन्य जनों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक जनों की उपस्थिति रही।



