8 मार्च से झिरिया धाम पथवारी में श्री राम कथा के साथ तीन दिवसीय मेला का शुभारम्भ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । झिरिया धाम पथवारी में क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में 8 मार्च से तीन दिवसीय मेला एवं तीन दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। 8 मार्च को क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह प्रथम नगर आगमन पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन भी स्थानीय जनों के द्वारा किया जाएगा।
बड़वारा जनपद अंतर्गत धार्मिक स्थल पंच जल कुंड धाम झिरिया पथवारी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन होंगे विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यहां पर तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है । पवित्र स्थान पर तीन दिनों तक विशाल मेला भी भरेगा जिसमें स्थानीय व क्षेत्रीय दुकानदारों के द्वारा हर प्रकार की दुकाने लगाई जाएंगी जिसमें किसी भी दुकानदार को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा । मेला कमेटी के द्वारा सभी प्रकार की देखरेख की व्यवस्था की गई है। जानकारी अनुसार भगवान शिव की स्थापना एवं अभिषेक 8 मार्च को सुबह 8 बजे से किया जाएगा एवं 8 मार्च से ही श्री राम कथा का तीन दिन तक लगातार कथा चलेगी श्रीराम कथा का वाचन पंडित वीरेंद्र तिवारी महाराज के मुखारबिंद से किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी शुरू होते ही मेला कमेटी की बैठक हुई । जिसमें पंच कुंड सेवा समिति झिरिया धाम पथवारी कमेटी गठित की गई सर्वसम्मति से कमेटी अध्यक्ष गणेशपुरी गोस्वामी को बनाया गया एवं सुनील कुमार भूमिया को उपाध्यक्ष, रामकरण भूमिया को सचिव, नारदपुरी गोस्वामी लल्लू कोषाध्यक्ष, धर्मूलाल धुर्वे सहकोषाध्यक्ष एवं भगवानदास भूमिया, सूखीलाल भोमिया, नारदपुरी गोस्वामी, कमलेशपुरी, उमेश भूमिया, चंदन प्रसाद भोमिया, सुनील भूमिया, सूरज भूमिया, राजेश भूमिया, रंजन भोमिया, संतोष कुमार भोमिया, महंत लाल भोमिया, आनंद राम भूमिया, कैलाश भूमिया, नीरज कुमार भूमिया, लव कुश भूमिया, दिलीप भोमिया, तेज बहादुर भूमिया, फूलचंद भूमिया, लव कुश भूमिया, शिवपुरी गोस्वामी, राघवेंद्र गिरी, अनिलसिंह, आनंद सिंह, दिलबहारसिंह, कपिल पूरी, नागेश्वरप्रसाद दाहिया, सूरज प्रसाद, सोहन भूमिया, भोलेराम भूमिया, कुबेरण भूमिया, कमलेश भूमिया, कारण भूमिया, अक्षय कुमार भोमिया, सुभाष भूमिया, सुरेश भूमिया, शैलेंद्र भूमिया आदि लोगों की मौजूदगी रही। इसी बीच में कमेटी अध्यक्ष गणेशपुरी गोस्वामी के द्वारा सभी कमेटी सदस्यों को भगवा कलर की टी-शर्ट बांटी गई ।



