मध्य प्रदेश

महा वैक्सीनेशन अभियान में कलेक्टर ने किया वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण

सिलवानी। कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने बुधवार को कोविड महा वैक्सीनेशन अभियान के निरीक्षण के लिए सिलवानी का आकस्मिक दौरा किया। उन्होंने सिलवानी पहुंचकर नगर के बजरंग चौराहा स्थित श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर के वैक्सीन सेंटर का कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे द्वारा निरीक्षण किया गया । उन्होंने वैक्सीनेशन में लगे सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को कहा। उन्होंने शत प्रतिशत लक्ष्य भी हासिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, डॉ. एच. एन. मांडरे बीएमओ, राजेन्द्र शर्मा सीएमओ नगर परिषद सिलवानी तथा अन्य जिले की टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button