धार्मिक

भगवान परशुराम की शोभायात्रा में समाजन मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि से गूंजी शोभायात्रा, फरसा लेकर नाचे।

सिलवानी । भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान नगर मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि से गूंजता रहा। श्वेत व पीले वस्त्र में समाजजन और बालीकाए पगड़ी बांधकर शामिल हुईं और इस दौरान ढोल-ताशे की धुन पर युवा जमकर नाचे और शोभायात्रा में नगर भगवान के जयकारों से गूंजता रहा।
नगर में भगवान परशुरामजी को प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को नगर के काठियां मंदिर में परशुराम मंदिर को फूलों व पताकाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया था। शाम को नगर के बजरंग चौराहा से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकली। इस दौरान पुरुष श्वेत व पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुए और बालिकाएं पगड़ी बांधकर शामिल हुईं। साथ ही समाजजन इस दौरान मंत्रोच्चार व स्वस्ति वाचन करते चले। शोभायात्रा कि शुरुआत नगर के प्रसिद्ध अनगढ़ हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए कठिया मंदिर पर सम्पन्न हुई। जहां सामूहिक आरती के साथ सहभोज का आयोजन किया गया।
अक्षय तृतीया का पर्व क्षेत्र भर में धूमधाम से मनाया गया और इस दौरान परंपरागत तरीके से घर-घर पूजा अर्चना हुई। साथ ही घर-घर पानी के सात नए मटकों को भरकर पूजा की गई।

Related Articles

Back to top button