त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च, एसडीएम, एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्रीगणेश उत्सव महोत्सव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा फ्लैगमार्च निकाला गया ओर सार्वजनिक स्थलों पर विराजमान श्रीगणेश प्रतिमाओं की झांकियों का भी अवलोकन किया।
एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी राजीव उइके, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत सहित पुलिसकर्मियों द्वारा थाना प्रांगण से फ्लैग मार्च निकाला गया जोकि सागर भोपाल मुख्य मार्ग से होते हुए में नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड , मेन रोड, गांधी बाजार, कबीट चौराहा, बजरिया चौराहे से चलसमारोह मार्ग पक्का फाटक जैसे मार्गो से फ्लैग मार्च करता हुआ निकला।
इस दौरान एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी राजीव उइके, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित श्रीगणेश प्रतिमाओं की झांकियां एवं पंडालों का अवलोकन किया।
साथ ही श्रीगणेश उत्सव समिति के संचालकों को आवश्यक निर्देश देते हुए एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक झांकी पर तीन- तीन व्यक्तियों की ड्यूटी रहना आवश्यक है वही विद्युत लाइन खुली नहीं छोड़े क्योंकि बिजली के प्रवाहित होने के दौरान कोई अनहोनी ना हो जाए। इसलिए आवश्यक ध्यान रखना है और बच्चों को इनसे दूर रखना है। इसके अतिरिक्त सभी झांकियां पर साफ सफाई एवं बिजली व्यवस्था का भी अवलोकन किया।



