कुण्डाली में निःशुल्क नवोदय कोचिंग क्लास का उद्घाटन कर बच्चों को मार्गदर्शन देकर किया निःशुल्क नवोदय पुस्तकों का वितरण
रिपोर्टर ; मदन वर्मा
बम्होरी। बुधवार को “छू लो आसमान किसने रोका है एवं आलोक” के संयुक्त प्रयास से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुण्डाली ब्लॉक सिलवानी में नवोदय की तैयारी कर रहे बच्चों हेतु निःशुल्क नवोदय कोचिंग क्लास का विधिवत उद्घाटन कर, बच्चों को मार्गदर्शन देकर निःशुल्क नवोदय पुस्तकों का वितरण किया गया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि लोकेश लिल्हारे एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती कमलेश वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा , एड, हरिसिंह वर्मा प्रदेश प्रवक्ता, डॉक्टर दिलीप सिंह वर्मा, आलोक प्रमोटर ने मां सरस्वती एवं वीरांगना रानी अवंती बाई के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |
तत्पश्चात जिला परामर्श दात्री सदस्य आलोक, राम लखन लोधी, ब्लाक महासचिव आलोक कैलाश लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष लोधी समाज कल्याण सिंह लोधी, समाजसेवी हरिसिंह लोधी ने अतिथियों का हार माला शाल श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया |
कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र लोधी ने किया कार्यक्रम में विशेष रूप से सुप्यारसिंह लोधी, गोपालसिंह लोधी, हरिशंकर लोधी शिक्षक, रामबरन लोधी, गजेंद्र लोधी, छोटेवीर मेहरा, लालजीराम लोधी, धर्मेंद्र, पिंकू, राहुल लोधी, छिदामीलाल लोधी, रितिक लोधी, सुनील लोधी, सहित जनप्रतिनिधि गण, समाज बंधु, शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित हुए |
उपस्थित अतिथियों ने सफल कार्यक्रम की सराहना की |



