संगठन में समर्पित होना आवश्यक है, पद महत्वपूर्ण नहीं : आलोक श्रीवास्तव

सम्मान समारोह संपन्न
सिलवानी । सामाजिक संगठन आखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तहसील इकाई द्वारा नगर में नवनिर्मित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल श्रीवास्तव एवं प्रदेश महामंत्री राजीव खरे की विशेष उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चित्र पर तिलक व माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के प्रारंभ में मंचासीन अतिथि रामगोपाल श्रीवास्तव, राजीव खरे, कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभाष खरे, पूजन प्रमुख अनिल श्रीवास्तव, दीनानाथ श्रीवास्तव, घनश्याम खरे का आयोजक इकाई के पदाधिकारियो द्वारा तिलक कर पुष्पहार, साल श्रीफल से स्वागत किया गया। तत्पश्चापत मंच पर उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा उपलब्धि प्राप्त समाज बंधु एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव जी को जिला अध्यक्ष रायसेन व रुचि श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रायसेन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शाल श्रीफल व पुष्पहार से सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजक इकाई द्वारा प्रयागराज कुंभ में स्नान कर तीर्थ यात्रा से लौटे समाज बंधुओ का पुष्पहार व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में के.के. खरे, अभिषेक खरे एवं महिला मंडल द्वारा संगीतमय भजनो की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधु अरुण श्रीवास्तव, एडवोकेट शैलेंद्र श्रीवास्तव, राममूर्ति खरे, रविन्द्र खरे (सियरमऊ), महेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव (सांईखेड़ा), केके श्रीवास्तव, शिवनारायण खरे, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव,गोपाल श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, भविष्य श्रीवास्तव साहित् अधिक संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र श्रीवास्तव एवं आभार ब्लॉक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।



