आईटीआई में गंदगी का लगा अंबार

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी में रायसेन जिले की सबसे बड़ी आईटीआई है पहले विदिशा वाले सक्सेना साहब इस आईटीआई में अधीक्षक थे जब आईटीआई का मेंटेनेंस वह सक्सेना साहब देखते थे यहां से उनका रिटायरमेंट हो गया है और इसके बाद आईटीआई के अधीक्षक धनीराम अहिरवार बने हैं जब से लेकर अभी तक आईटीआई का कोई भी काम नहीं हुआ। कंपनी द्वारा आईटीआई में आयशर ट्रक दिए हुए थे वह आयशर ट्रक बंद पड़े हुए हैं क्योंकि आयशर ट्रक को कभी चालू करके नहीं देखते यह लोग कंपनी द्वारा आईटीआई में नए ट्रक दिए गए थे वह ट्रक खड़े-खड़े ही पुराने हो गए हैं और आईटीआई में अंदर जाकर देखा तो आईटीआई में बहुत गंदगी है और आईटीआई में पहले सीसी रोड बना हुआ था लेकिन अब उसे रोड में से धूल उड़ने लगी है आईटीआई में पुताई का फंड आ गया था लेकिन संचालकों ने पुताई का फंड पीडब्ल्यूडी को दे दिया है अब आईटीआई की पुताई पीडब्ल्यूडी करवाएगी जब से आईटीआई में अधीक्षक धनीराम अहिरवार और घनश्याम बाबू है जब तक आईटीआई में सही ढंग से कोई भी काम नहीं हो रहा है। उदयपुरा विधानसभा के विधायक एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एक बार आईटीआई में आकर तो देखो आईटीआई की क्या दुर्दशा है ? आईटीआई अधीक्षक धनीराम अहिरवार और घनश्याम बाबू की लापरवाही क्या है?



