मध्य प्रदेश

डेंजर जोन बर्री कला में जीप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों रेफर

बेगमगंज ।भोपाल रोड़ पर ग्राम बर्री कला वाले मोड़ के डेंजर जोन क्षेत्र में बोलोरो जीप चालक ने बाइक को टक्कर मारते हुए बुरी तरह रौंद दिया। जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे एक जीप चालक ने ग्राम तिनसुआ निवासी बाइक सवार अभिषेक रजक 30 वर्ष एवं रामू अहिरवार 26 वर्ष को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
अभिषेक रजक की कमर के नीचे से पांव तक 6 फ्रेक्चर आए है ,वहीं रामू अहिरवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जिन्हें कुछ युवक सिविल अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button