मध्य प्रदेश

झारिया समाज का वार्षिक सामाजिक सम्मेलन 23 मार्च को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमारियापान । झारिया कल्याण संघ जबलपुर के तत्वावधान में मेहरा समाज का वार्षिक सामाजिक सम्मेलन मानस भवन आडोटोरियम जबलपुर में रविवार, 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान युवक-युवतियों के तय हो चुके विवाह दहेज रहित सम्पन्न कराये जायेंगे, विवाह योग्य युवक-युवतियों द्वारा स्वयं का मंच से परिचय दिया जायेगा, कक्षा 10 वीं, 12 वीं एवं इससे उच्च कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर सम्मान किया जायेगा, वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा एवं समाज की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जायेगा।
झारिया कल्याण संघ जबलपुर के डा. एनपी. झारिया, गनेश सिंह झारिया, संतोष मेहरा, संतोष झारिया, अजय झारिया, गोपाल खांडेल, मथुरा प्रसाद झारिया सचिव, भगवत प्रसाद झारिया, भीकम झारिया, मथुरा प्रसाद झारिया , रजनीकांत झारिया,हरि मेहरा, डॉ आरएम झारिया, पुष्पा झारिया, बलराम झारिया आदि पदाधिकारी सभी स्वजातीय बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पधार कर सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह करते है।

Related Articles

Back to top button