दूधी नदी पर सेतु का निर्माण की मांग, ग्रामीण होते परेशान
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । पिपरिया -चांदोन- साईंखेड़ा मार्ग का निर्माण एवं साईंखेड़ा- जैतवाडा के मध्य में दूधी नदी पर सेतु का निर्माण अति आवश्यक है। इस मार्ग के निर्माण से पिपरिया से साईंखेड़ा की दूरी 35 किलोमीटर रह जाएगी एवं बनखेड़ी के लिए भी दो तीन रास्ते खुल जाएंगे तथा साईंखेड़ा से बनखेड़ी की दूरी घटकर 20- 22 किलोमीटर रह जाएगी, साईंखेड़ा चांदोन पिपरिया मार्ग के निर्माण से बनखेड़ी एवं पिपरिया विकासखंड के लगभग 100 गांव के लोगों को फायदा होगा इस मार्ग के निर्माण से किसान और व्यापारी विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा पिपरिया क्षेत्र की बड़ी अनाज मंडी है वहा किसानों को अपनी उपज ले जाने में सहूलियत होगी साथ ही व्यापारियों को भी लाभ होगा विद्यार्थियों को भी पिपरिया का ऑप्शन खुल जाएगा एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी जो साईंखेड़ा से लगे हुए हैं उन्हें साईंखेड़ा आने जाने में सहूलियत होगी अभी पुल के अभाव में नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर साईंखेड़ा आते हैं इसीलिए साईंखेड़ा पिपरिया मार्ग एवं साईंखेड़ा में दूधि नदी पर सेतु का निर्माण होना चाहिए साईंखेड़ा जैतवारा के मध्यम दूधी नदी पर सेतु नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को एवं आम नागरिकों को साईंखेड़ा आने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है अतः साईंखेड़ा साईं – जैतवारा के मध्य दुधी नदी पर सेतु निर्माण एवं साईंखेड़ा थाना पिपरिया मार्ग का निर्माण होना चाहिए।



