आदर्श ग्राम बनाने बैठकों का दौर जारी

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद गैरतगंज द्वारा जन अभियान परिषद की कल्पना के अनुसार प्रस्फुटन ग्राम हैदरी को आदर्श ग्राम बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के पुरुष एवं महिलाएं समिति के अध्यक्ष दिलीप पटेल, सचिव रामूसिंह के नेतृत्व में उपस्थित हुए आदर्श ग्राम के आयाम स्वच्छता नशा मुक्ति विवाद मुक्त ग्राम शत प्रतिशत शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन हो आदि बिंदुओं पर ग्रामीण जनों के साथ विकासखंड समन्वयक दीपचंद मालवीय, नवांकुर संस्था जुझारपुर लखन विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को आदर्श ग्राम बनाने हेतु जानकारी दी एवं कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी वरुण अहिरवार आजीविका मिशन से प्रेम जाटव, नरेश चढ़ार आदि द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीण जनों को दी गई वहीं उपस्थित ग्रामीण जनों ने एवं रामू सिंह, दिलीप द्वारा ग्राम को शत प्रतिशत स्वच्छ बनाने एवं विवाद मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।



