मध्य प्रदेश
कांवड़ यात्री बाइक की टक्कर लगने पर बुरी तरह घायल, जबलपुर रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
अभाना । मां जगदंबा कांवर यात्रा शहपुरा भिटोनी ग्रुप विगत 3 अगस्त शनिवार को बांदकपुर के लिए पैदल निकले थे, जिनमें आज सुबह अभाना बांदकपुर मार्ग के बीच अमखेड़ा के पास भोलेनाथ जी के दर्शन करने बांदकपुर आ रहे थे, जिसमें बाइक सवार ने एक पैदल कांवड यात्री संतोषसिंह राजपूत पिता जगभान बिलपठार शहपुरा भिटोनी जबलपुर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कांवड़ यात्री संतोष को सिर और पैर में गंभीर चोट आने पर इलाज के लिए 108 से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनका उपचार जारी है।। वहीं हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जबलपुर रैफर किया है।
बताया गया है कि शाहपुरा बेटों नीग्रो के करीब 12-14 लोग एक साथ बांदकपुर आ रहे थे, तभी घटना हो गई, जिससे एक कांवड़ यात्री को गंभीर चोटें आई हैं।



