मध्य प्रदेशराजनीति

करण सिंह बने छिंदवाड़ा कांग्रेस के प्रभारी

प्रदेश कांग्रेस ने जारी की सूची
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों के लिए संगठन के प्रभारी नियुक्त किए हैं जिसमें कटनी जिले को अहम जिम्मेवारी मिली है कटनी जिला एवं शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करण सिंह चौहान को छिंदवाड़ा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधायक है इस नाते यह जिम्मेवारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
कटनी जिले में विपक्ष की व कांग्रेस की राजनीति में लगातार सक्रिय रूप से भूमिका निभाने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान को उनकी वरिष्ठता संगठन में अनुभव को देखते हुए उन्हें छिंदवाड़ा का प्रभारी बनाया गया है।
करण सिंह चौहान को प्रभारी बनाए जाने पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, एडवोकेट मिथलेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित रमाकांत पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी, राकेश जैन कक्का, मारूफ अहमद, पूर्व प्रदेश महामंत्री कैस अहमद लिपपू भाई, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप बाजपेई, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, तेजपाल भाटिया, प्रदेश महामंत्री रजनी वर्मा, वरिष्ठ महिला नेत्री मीनाक्षी बालवी, पूर्व प्रदेश सचिव गोल्डन पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम जफर, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, पूर्व सेवा दल अध्यक्ष पंकज गौतम, तेजपाल भाटिया, प्रेम बत्रा, बसंत द्विवेदी, अजय कछवाहा, एडवोकेट संदीप जयसवाल जीतू, दानिश, अहमद, जॉर्ज डेविड रॉबिन पीटर, राम दौलतानी, विजय चंदवानी, सुरेश लालवानी, प्रमोद बढ़गईया, घनश्याम लोधी, आफताब चोखे भाईजान, पुरुषोत्तम गौतम, जहांआरा बेगम, अदिता वर्मा, माया चौधरी, क्रांति चौबे, सुमन रजक, मुमताज बानो, एडवर्ड प्रिंस आदर्श क्रिस्टो आदि कांग्रेस जनों ने बधाई देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button