मध्य प्रदेश
तीन दिन बंद रहेगा खितौला रेल्वे फाटक, कार्य होने को लेकर आदेश जारी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । पश्चिम मध्य रेलवे स्टेशन सिहोरा रोड स्थित खितौला के बीचों बीच बने रेल्वे फाटक कार्य को लेकर स्थानीय लोगों के साथ गांव एवं मझगवा, उमारियापान वालों को सिहोरा आने में तीन दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वही इस कार्य को लेकर आदेश जारी होने पर तत्कालीन निर्देष कुर्रे पिपरिया अंडर ब्रिज से आवागमन करने हेतु पत्र जारी किया गया है। सभी लोगों को बता दें कि 19 नवम्बर 2024 से 21 नवम्बर 2024 की शाम के 6 बजे तक खितौला रेलवे फाटक बंद रहेगा।



