मध्य प्रदेशहेल्थ

‘Know TB’ जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित, एसडीएम ने युवाओं को किया प्रेरित

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
साईंखेड़ा । टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम साईंखेड़ा में ‘Know TV जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के स्वयंसेवकों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, अभियान में युवाओं की भूमिका पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान सिलवानी की अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अलका सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर MY Bharat स्वयंसेवकों से मुलाकात की। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि युवा ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को समय पर जांच और इलाज कराने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षण सत्र में सिलवानी बीएमओ डॉ राजेंद्र पटेल, सीएचओ कंचन चावला और एएनएम ज्योति ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। विशेषज्ञों ने स्वयंसेवकों को टीबी के प्रमुख लक्षणों और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उपाय बताए। इस अवसर पर
मेरा युवा भारत, भारत सरकार उपनिदेशक
डिप्टी डायरेक्टर मोनिका चौधरी, बृजमोहन गुर्जर और दुर्गा प्रसाद उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग और MY Bharat के समन्वय से अब रायसेन जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षित स्वयंसेवक गांवों में जाकर जरूरतमंद लोगों को सरकारी जांच एवं उपचार सेवाओं से जोड़ने का काम करेंगे। प्रशिक्षण के अंत में सभी युवाओं ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button