मध्य प्रदेश
आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी नगर के आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
शैक्षणिक संस्था आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में नन्हे मुन्ने छात्र एवं छात्राओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण के रूप में उनके वाल लीलाओं का मंचन किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्राचार्य प्रभात शर्मा, संचालक एलएन साहू, शिक्षक सचिंद्र सोनी, शिवराज पटेल, आयुषी शर्मा, रीता साहू, कल्पना साहू, दुर्गा वैरागी, नीतू साहू, अंजलि शर्मा, वंदना कविता, निधि रघुवंशी, सोनम शर्मा, शालिनी, समीक्षा, सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही।



